कौन हैं उर्विल पटेल जिन्होंने आईपीएल नीलामी में नहीं बिकने के 2 दिन बाद 28 गेंदों पर लगाया शतक?
सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ शतक जड़ने वाले गुजरात के उर्विल पटेल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक (28-गेंद) जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं। 26-वर्षीय उर्विल ने 2018 में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी और लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया था। आईपीएल-2023 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीदा था। आईपीएल-2025 के मेगा ऑक्शन मे वह अनसोल्ड रहे।