कौन हैं अमेरिका के भावी उप-राष्ट्रपति वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी?

अमेरिका के होने वाले उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस (रिपब्लिकन पार्टी) की पत्नी उषा चिलुकुरी अमेरिका की पहली भारतीय मूल की सेकेंड लेडी बनेंगी। उनका संबंध भारत के आंध्र प्रदेश से है। उनका जन्म 1986 में सैन डिएगो में हुआ था और उनके माता-पिता भारतीय अप्रवासी थे। 38-वर्षीय उषा ने येल यूनिवर्सिटी और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है।

Load More