कौन हैं एयर मार्शल एके भारती? पाकिस्तान के खिलाफ भारत के हवाई हमलों के पीछे था जिनका दिमाग
पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत चलाए गए हवाई अभियानों की निगरानी एयर मार्शल एके भारती महानिदेशक वायु संचालन (डीजीएओ) द्वारा की गई। भारती पूर्णिया (बिहार) के झुन्नी कलां गांव के रहने वाले हैं। उन्हें 1987 में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में कमीशन दिया गया था और सितंबर 2023 में एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया।