कौन हैं ऐक्ट्रेस श्रुति नारायणन जिनका कास्टिंग काउच का वीडियो हुआ लीक?
तमिल ऐक्ट्रेस श्रुति नारायणन का कथित तौर पर कास्टिंग काउच का एक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। चेन्नई की रहने वालीं 24 वर्षीय श्रुति तमिल डेलीसोप 'सिरगदिक्क आसै' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। तमिल टेलीविज़न इंडस्ट्री से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं श्रुति नारायणन के इंस्टाग्राम पर 94,000 से अधिक फॉलोअर हैं।