कौन हैं ऑटो रिक्शा चालक के बेटे विग्नेश पुथुर जिन्होंने IPL डेब्यू मैच में मचाया कहर?
सीएसके के खिलाफ आईपीएल डेब्यू मैच पर 3 विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के 24-वर्षीय स्पिनर विग्नेश पुथुर के पिता सुनील ऑटोरिक्शा चालक हैं। विग्नेश ने इससे पहले पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला था और मुंबई ने उन्हें ₹30 लाख में खरीदा था। एमए की पढ़ाई कर रहे विग्नेश ने केरल के लिए अंडर-14 व अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेला है।