ओपनAI के पहले चीफ इकोनॉमिस्ट आरोन 'रॉनी' चटर्जी वर्तमान में ड्यूक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। भारतीय मूल के अर्थशास्त्री चटर्जी पूर्व में व्हाइट हाउस में अधिकारी रह चुके हैं और उन्होंने अमेरिकी सरकार के $52 बिलियन के चिप्स ऐंड साइंस ऐक्ट के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। चटर्जी ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में बीए किया है।