कौन हैं ओलंपिक्स में इतिहास रचने वाले साबले जिनके माता-पिता ईंट भट्ठा पर करते थे मज़दूरी?
ओलंपिक्स इतिहास में 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बने अविनाश साबले का जन्म 13 सितंबर 1994 को बीड (महाराष्ट्र) में हुआ था। बीबीसी ने अविनाश के हवाले से बताया है कि उनके माता-पिता ईंट भट्ठा पर काम करने जाते थे। साबले 12वीं कक्षा पास करने के बाद भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।