कौन हैं कॉकरोच पार्टी की रत्ना सिंह जिनका काम है अपने नेताओं को जेल जाने से बचाना?
रत्ना सिंह सीजेपी की लीगल टीम की हेड हैं और पार्टी से जुड़े कानूनी मामलों में सक्रिय हैं। उन्होंने लखनऊ के DPS एल्डिको से स्कूली पढ़ाई की और 2020 में एमिटी लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल की। वह बार एंड बेंच, scroll.in और लॉबीट जैसे मीडिया संस्थानों में लीगल जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।