कौन हैं काज़ी तौकीर जिन्हें सलमान खान ने बताया बिग बॉस 20 का 'रॉकस्टार'?
होस्ट सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के वीकेंड के वार पर प्रतिभागी काज़ी तौकीर को शो का 'रॉकस्टार' बताते हुए उनकी तारीफ की है। तौकीर पेशे से ऐक्टर, सिंगर और इन्फ्लुएंसर हैं। वह 'फेम गुरुकुल' शो के विनर भी रह चुके हैं। सलमान ने तौकीर के 'आई एम ए रॉकस्टार बेबी' मूव की तारीफ की।