कौन हैं कुणाल शाह जिन्हें मेटा ने नियुक्त किया वॉट्सऐप का नया ग्लोबल हेड?
मेटा ने भारतीय फिनटेक कंपनी CRED में ₹8,550-करोड़ का निवेश करने के साथ कंपनी के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सऐप का नया ग्लोबल हेड नियुक्त किया है। मुंबई के विल्सन कॉलेज से पढ़े कुणाल ने 2018 में CRED की स्थापना की थी। इससे पहले उन्होंने FreeCharge की सह-स्थापना की थी जिसे 2015 में स्नैपडील ने करीब ₹2,400-करोड़ में खरीदा था।