कौन हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज़?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो से शादी करने वाली जॉर्जिना रोड्रिगेज़ स्पेनिश-अर्जेंटीनियाई मॉडल, उद्यमी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। 32 वर्षीय जॉर्जिना की मुलाकात रोनाल्डो से 2016 में मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी जहां वह सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। उनका जन्म अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुआ और वह उत्तर-पूर्वी स्पेन के शहर जाका में पली-बढ़ीं।