कौन हैं कबीर बहिया जिन्हें कथित तौर पर डेट कर रही हैं अभिनेत्री कृति सेनन?
अभिनेत्री कृति सेनन हाल ही में ब्रिटेन में रहने वाले करोड़पति कारोबारी कबीर बहिया के साथ ग्रीस में दिखीं जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, नवंबर-1999 में जन्में कबीर ने 2018 में मिलफील्ड नामक एक बोर्डिंग स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की थी। फिलहाल वह वर्ल्डवाइड एविएशन ऐंड टूरिज़्म लिमिटेड के एमडी हैं।