अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को जेडी वेंस द्वारा निसंतान महिला कहे जाने पर कमला को उनकी सौतेली बेटी एला एम्हॉफ ने सपोर्ट किया है। वह कमला के पति डग एम्हॉफ और उनकी पहली पत्नी केर्स्टिन मैकिन की बेटी हैं। 25-वर्षीय एला, पार्सन्स फैशन की स्टूडेंट हैं और मियू मियू, बलेंसियागा व लुई वितॉ के साथ काम कर चुकी हैं।