कौन हैं कविता सरकार जो कोलकाता रेप-हत्या मामले में लड़ रही हैं आरोपी का केस?
कोलकाता में डॉक्टर के रेप-हत्या मामले में आरोपी का केस लड़ रहीं 52-वर्षीय कविता सरकार को 25 साल का अनुभव है। हुगली मोहसिन कॉलेज से लॉ में ग्रेजुएशन करने वालीं कविता ने अलीपुर कोर्ट से करियर की शुरुआत की थी। कविता 'दोष साबित होने तक निर्दोष' सिद्धांत पर यकीन रखती हैं और वह दोषी को 'सज़ा-ए-मौत' का समर्थन नहीं करतीं।