कौन हैं खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला जिसे कनाडा में किया गया गिरफ्तार?
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी सहयोगी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला को कथित तौर पर ओंटारियो (कनाडा) में गिरफ्तार किया गया है। कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल 27-वर्षीय डाला पर पिछले साल सितंबर में मोगा में कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या का भी आरोप है। भारत सरकार ने डाला को पिछले साल आतंकवादी घोषित किया था।