कौन हैं गैंगस्टर की पत्नी मंजू हुड्डा जिन्हें बीजेपी ने भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ दिया टिकट?

बीजेपी ने कांग्रेस नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सीट गढ़ी सांपला-किलोई से मंजू हुड्डा को टिकट दिया है। मंजू रोहतक के गैंगस्टर राजेश हुड्डा की पत्नी हैं और 2022 से रोहतक ज़िला परिषद की चेयरमैन हैं। उन्होंने हाल ही में बीजेपी जॉइन की थी और पार्टी ने उन्हें बीजेपी युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया था।

Load More