कौन हैं गूगल इंडिया की नई कंट्री मैनेजर प्रीति लोबाना?

गूगल ने प्रीति लोबाना को भारत के लिए नया कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया है। प्रीति गूगल में वाइस प्रेसिडेंट, gTech-प्रोसेस, पब्लिशर ऑपरेशंस, ऐड्स कंटेंट और क्वॉलिटी ऑपरेशंस के पद पर काम कर चुकी हैं। गूगल से पहले प्रीति नैटवेस्ट ग्रुप, अमेरिकन एक्सप्रेस, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और ANZ ग्रिंडलेज़ बैंक जैसी कंपनियों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

Load More