कौन हैं घर में मगरमच्छ पालने वाले एमपी के BJP नेता हरवंश राठौर जिनके पास मिला है ₹4 करोड़ कैश?
सागर (एमपी) से बीजेपी नेता हरवंश राठौर के घर से आयकर विभाग की छापेमारी में मगरमच्छ, 14 किलो सोना, ₹4 करोड़ कैश, लग्ज़री गाड़ियां समेत अन्य सामान मिले हैं। 2013-2018 तक बंडा से विधायक रहे राठौर 2018 में चुनाव हार गए थे। वह 2 बार ज़िला पंचायत के अध्यक्ष रहे और उनके पिता हरनाम राठौर एमपी के मंत्री रहे हैं।