कौन हैं जॉन ओसॉफ, जिन्हें अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर देखा जा रहा है?
डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ, जॉर्जिया में रिपब्लिकन माइक कॉलिन्स को हराकर दोबारा चुनाव जीतने के बाद 2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के संभावित दावेदार बनकर उभरे हैं। 39-वर्षीय ओसॉफ की तुलना पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से की जाती है। वह 2021 में 33 साल की उम्र में सीनेट सीट पहली बार जीतकर सीनेट में पहुंचने वाले पहले मिलेनियल बने थे।