कौन हैं ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए यूट्यूबर 'यात्री डॉक्टर'?
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा संग तस्वीर सामने आने पर यूट्यूबर नवांकुर चौधरी के खिलाफ जांच की मांग उठी है। एमबीबीएस डिग्री धारक नवांकुर मूलत: हरियाणा के निवासी हैं और उनके यूट्यूब चैनल पर 17 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। नवांकुर के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह 144 देशों की यात्रा कर चुके हैं।