कौन हैं जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी पर क्या आरोप लगा रही है बीजेपी?
जॉर्ज सोरोस अमेरिकी अरबपति हैं। बीजेपी का आरोप है कि सोरोस द्वारा फंड की गई संस्था 'फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन द एशिया पैसिफिक' से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी जुड़ी हैं जो भारत विरोधी है। 1930 में हंगरी में यहूदी परिवार में जन्मे सोरोस पर 1992 में शॉर्ट सेलिंग से बैंक ऑफ इंग्लैंड को बर्बाद करने का आरोप लगा था।