कौन हैं जूली वाविलोवा जिन्हें टेलीग्राम के CEO पावल के साथ किया गया है गिरफ्तार?
टेलीग्राम के सीईओ पावल डुरोव के साथ गिरफ्तार की गई 24 वर्षीय जूली वाविलोवा नामक युवती दुबई की एक स्व-घोषित गेमर और क्रिप्टो कोच है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि वह डुरोव की गर्लफ्रेंड है जबकि कुछ रिपोर्ट्स ने उसे डुरोव की करीबी सहयोगी बताया है। जूली के सोशल मीडिया पोस्ट में निजी जेट की तस्वीरें शामिल हैं।