कौन हैं जैस्मीन वालिया जिनके साथ जोड़ा जा रहा है हार्दिक पंड्या का नाम?
ग्रीस की एक ही जगह से अपनी अलग-अलग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और ब्रिटिश गायिका जैस्मीन वालिया की डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं। यूके में जन्मीं जैस्मीन के माता-पिता भारतीय मूल के हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गाने 'बॉम डिगी डिगी' में अपनी आवाज़ दी है।