कौन हैं जज न्याय बिंदु जिन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दी थी ज़मानत?

राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट की वेकेशन बेंच की जज न्याय बिंदु ने गुरुवार को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ज़मानत का आदेश दिया था। 'आज तक' के मुताबिक, वह अपने छोटे करियर में सिविल और क्रिमिनल दोनों तरह के मामले देख चुकी हैं। इसके अलावा वह रोहिणी कोर्ट में सीनियर सिविल जज रह चुकी हैं।

Load More