कौन हैं जबरन रिटायर किए गए IAS अधिकारी गौरव दहिया? 2 पत्नियां रखने का लगा था आरोप
गुजरात सरकार द्वारा जबरन रिटायर किए गए आईएएस अधिकारी गुरुग्राम निवासी गौरव दहिया, दिल्ली AIIMS से MBBS करने के बाद UPSC में 76वीं रैंक हासिल कर गुजरात कैडर-2010 से आईएएस बने थे। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप लगने के बाद उन्हें 2019 में निलंबित किया गया था और 2023 में वापस बहाल किया गया।