कौन हैं जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए 4 सैनिक?

जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत 4 सैनिक शहीद हो गए हैं। इन सैनिकों में कैप्टन बृजेश थापा, नायक डी राजेश, सिपाही बिजेंद्र और सिपाही अजय शामिल हैं। डोडा में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई थी।

Load More