कौन हैं जयश्री बर्मन जिन्होंने राधिका मर्चेंट के लहंगे पर हाथ से की पेंटिंग?
राधिका मर्चेंट के 'आशीर्वाद समारोह' के लहंगे पर हैंड पेंटिंग करने वालीं जयश्री बर्मन मशहूर चित्रकार-मूर्तिकार हैं। उनकी कलाकृतियां देशभर व विदेशों में प्रदर्शित हो चुकी हैं और उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैनवस पर उन्हें कभी पहले से तैयारी नहीं करनी पड़ी और रंग भरते ही कलाकृति खुद-ब-खुद बन जाती हैं।