कौन हैं झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवार?
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर बुधवार को मतदान होगा। इसमें सरायकेला से पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता चंपाई सोरेन, जमशेदपुर (पूर्व) से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास साहू (बीजेपी) और रांची में महुआ माजी (जेएमएम) मैदान में हैं। जमशेदपुर (पश्चिम) में बन्ना गुप्ता (कांग्रेस) और सरयू रॉय (जेडीयू) के बीच मुकाबला है।