कौन हैं ट्रक ड्राइवर रवानी जो यूट्यूब पर व्लॉगिंग से कमाते हैं ₹4-5 लाख/माह?
यूट्यूब पर व्लॉगिंग से ₹4-5 लाख/महीने कमाने वाले ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी मूलत: जामताड़ा (झारखंड) के रहने वाले हैं और उनके यूट्यूब पर 18.6 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी राजेश की तारीफ की है। पिता का अचानक निधन होने की वजह से राजेश को ट्रक चलाना पड़ा और वह 25 वर्षों से ट्रक चला रहे हैं।