कौन हैं ठाकरे परिवार के ऐश्वर्य जो राजनीति नहीं, बॉलीवुड में करने वाले हैं एंट्री?
शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे अनुराग कश्यप की अगली फिल्म 'निशानची' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। जयदेव ठाकरे और स्मिता ठाकरे के बेटे ऐश्वर्य पिछले 5 साल से अपनी कला को तराशने में जुटे हैं और उन्होंने 2015 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है।