कौन हैं ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस एडवर्ड और भारत के अंतिम वायसराय से क्या है उनका नाता?
भारत की यात्रा पर आए ब्रिटेन के ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस एडवर्ड क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप की सबसे छोटी संतान और किंग चार्ल्स के छोटे भाई हैं। दरअसल, एडवर्ड से पहले प्रिंस फिलिप ही ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग थे। वहीं, भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन प्रिंस एडवर्ड के पिता के मामा थे।