कौन हैं डेविड बेकहम और रोनाल्डो जिन्होंने CWG 2026 में भारत का किया प्रतिनिधित्व?
CWG 2026 में डेविड बेकहम और रोनाल्डो सिंह लैतोंजम ने भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। दोनों ही प्रोफेशनल साइक्लिस्ट हैं। 22 वर्षीय बेकहम, अंडमान से हैं जबकि 24 वर्षीय रोनाल्डो, मणिपुर से हैं। बेकहम का नाम उनके मामा ने पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम के बड़े फैन होने के कारण रखा था जबकि रोनाल्डो का नाम रोनाल्डिन्हो से प्रेरित है।