कौन हैं तनुश कोटियन जिन्हें अश्विन की जगह भारतीय टीम में किया गया है शामिल?
तनुश कोटियन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए रविचंद्रन अश्विन की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। महाराष्ट्र के मुंबई में 16 अक्टूबर 1998 को जन्मे तनुश एक ऑल-राउंडर हैं जो मुंबई के लिए खेलते हैं। तनुश ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 33 मैच में 101 विकेट लिए हैं और 1525 रन बनाए हैं।