कौन हैं तमिलनाडु के डिप्टी सीएम बनाए गए उदयनिधि स्टालिन?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 46-वर्षीय बेटे उदयनिधि स्टालिन को राज्य का उप-मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। अभिनेता से नेता बने उदयनिधि ने डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ने के बाद लोयोलो कॉलेज (चेन्नई) से बीकॉम की डिग्री हासिल की थी। चेपॉक-थिरुवल्लिकेनि से विधायक उदयनिधि ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के हलफनामे में ₹29 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।

Load More