कौन हैं दुनिया की पहली 'स्पर्म रेस' के विजेता और उन्हें मिली कितनी पुरस्कार राशि?
अमेरिका में आयोजित दुनिया की पहली 'स्पर्म रेस' में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के 20 वर्षीय ट्रिस्टन मायकल को विजेता घोषित किया गया है। ट्रिस्टन को पुरस्कार राशि के रूप में $10,000 (₹8.5 लाख से अधिक) दिए गए। ट्रिस्टन खुद को फर्टिलिटी ऐथलीट बताते हैं। इस रेस का आयोजन 17 वर्षीय एरिक झू के स्टार्टअप 'स्पर्म रेसिंग' ने करवाया था।