ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, वॉलमार्ट की उत्तराधिकारी एलिस वॉल्टन दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। 1949 में आर्कंसा (अमेरिका) में जन्मीं वॉल्टन ने टेक्सस के ट्रिनिटी विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए किया है। उन्होंने 2011 में क्रिस्टल ब्रिजेस म्यूज़ियम ऑफ अमेरिकन आर्ट की स्थापना की थी। वॉल्टन की नेटवर्थ $95 बिलियन से अधिक हो गई है।