कौन हैं दीपिका आनंद? जिन्हें बसपा की कमान सौंपने के मायावती ने दिए संकेत
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि वह अपने भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं देंगी और इसी के बीच दीपिका आनंद का नाम सुर्खियों में है। दीपिका, मायावती की भतीजी और आनंद कुमार की इकलौती बेटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वकालत की पढ़ाई कर रही हैं और फिलहाल राजनीति से दूर हैं।