कौन हैं दीपिका देशवाल जिन्हें ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जाने का मिला न्योता?
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक दीपिका देशवाल को 20 जनवरी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण मिला है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की निस्वार्थ सेवा की थी और 2023 में तीसरी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय नागरिक बनीं।