कौन हैं दीपक म्हस्के जो BJP के नए आईटी सेल हेड के रूप में अमित मालवीय की लेंगे जगह?
बीजेपी ने अमित मालवीय को पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक के पद से हटाकर उनकी जगह दीपक म्हस्के को नियुक्त किया है। वह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं और पूर्व में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह केमिस्ट्री के प्रोफेसर रह चुके हैं और उनके पास खेती-बागवानी के क्षेत्र में भी अनुभव है।