दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है और वह एक रिसर्चर व एजुकेटर हैं। सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी जैसे संस्थानों से जुड़े प्रवीण ने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की है। प्रवीण अमेरिका की कन्सल्टेंसी फर्म्स में सेवा दे चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी।