कौन हैं देवेन भारती जो बने नए मुंबई पुलिस कमिश्नर?
1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बने हैं। 26/11 हमले जैसे मामलों की जांच कर चुके भारती को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। वे पूर्व में एटीएस चीफ और जॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) रह चुके हैं। मूल रूप से बिहार के हैं और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं।