महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ₹13.27 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अभी ₹277.89 करोड़ की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ₹46 करोड़, पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ₹38 करोड़ और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ₹25.33 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।