कौन हैं दतिया से जीते कांग्रेस उम्मीदवार जिन्होंने उप-चुनाव में बीजेपी को दी मात?
दतिया (मध्य प्रदेश) उप-चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हराकर जीत हासिल की है। घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया हैं और वह पहली बार 1993 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। मध्य प्रदेश के दतिया और सेवढ़ा विधानसभा सीट पर उनकी अच्छी पकड़ के कारण कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया।