कौन हैं निखिल कामत जिनके साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड किया अपना पहला पॉडकास्ट?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पहला पॉडकास्ट निखिल कामत के साथ किया है जो अरबपति बिज़नेसमैन, निवेशक और ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकरेज फर्म ज़ीरोधा के को-फाउंडर हैं। वह 2024 के फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल हैं। निखिल ने मार्च 2023 में अपना पॉडकास्ट डब्ल्यूटीएफ लॉन्च किया था जिसमें कई मशहूर सेलिब्रिटीज़ और उद्यमी शामिल हो चुके हैं।