कौन हैं नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी माने जा रहे पूर्व IAS अधिकारी मनीष वर्मा?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी माने जा रहे पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा सीएम के गृह ज़िले नालंदा के निवासी हैं। मनीष 2000 बैच के ओडिशा कैडर के अधिकारी थे और 2012 में डेप्यूटेशन पर बिहार आए थे। पूर्णिया और पटना के डीएम रहे मनीष ने 2018 में वीआरएस लिया था और नीतीश के सलाहकार भी रहे हैं।