कौन हैं निर्मल कुमार मिंडा जो हैं गुरुग्राम के सबसे अमीर व्यक्ति?
2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, ऊनो मिंडा ग्रुप के चेयरमैन व एमडी निर्मल कुमार मिंडा ₹30,800 करोड़ की नेटवर्थ के साथ गुरुग्राम के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ऊनो मिंडा ऑटो पार्ट्स बनाती है और निर्मल 1977 में अपने इस पारिवारिक कारोबार में शामिल हुए थे। 66 वर्षीय मिंडा को 'हरियाणा रत्न पुरस्कार' भी मिल चुका है।