कौन हैं नए इसरो प्रमुख नियुक्त हुए डॉ. वी नारायणन?
डॉ. वी नारायणन को इसरो का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है और वह 14 जनवरी से कार्यभार संभालेंगे। नारायणन ने आईआईटी खड़गपुर से क्रायोजेनिक इंजीनियरिंग में एमटेक और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। आईआईटी खड़गपुर से सिल्वर मेडल और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया से गोल्ड मेडल से सम्मानित नारायणन मूल रूप से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) के रहने वाले हैं।