कौन हैं नव्या हरिदास जिन्हें BJP ने वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ मैदान में उतारा?
बीजेपी ने वायनाड लोकसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए 39-वर्षीय नव्या हरिदास को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ टिकट दिया है। नव्या कोझिकोड नगर निगम में पार्षद हैं और निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता हैं। वह बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं। उन्होंने कालीकट यूनिवर्सिटी से 2007 में बीटेक की डिग्री ली थी।