कौन हैं पाकिस्तान के हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं आलिया नीलम?
पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं 58 वर्षीय आलिया नीलम ने 1995 में पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की और फिर 1996 में वकील के तौर पर अपना पंजीकरण कराया। वह 2013 में लाहौर हाईकोर्ट की अस्थाई न्यायाधीश बनी थीं और मार्च 2015 में उन्हें पदोन्नति देकर स्थाई न्यायाधीश बना दिया गया।