कौन हैं पामेला सेरेना जिनकी 'लॉक अप 2' में एंट्री के बाद हर तरफ हो रही चर्चा?
पामेला सेरेना रियलिटी शो 'लॉक अप 2' की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। पामेला का जन्म ब्रिटेन में भारतीय माता-पिता के घर हुआ था और वह 2012 में दुबई शिफ्ट हो गईं। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से साइकोलॉजी पढ़ चुकीं पामेला ने ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। वह यूएन की शांतिदूत भी रह चुकी हैं।